फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन की शान में हुआ जलसा

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

कर्बला ने बता दिया कि आतंक और जुल्म से डरो मत

बरेली। फैजाने नियाज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ख्वाजा कुतुब स्थित एवाने नियाजिया में इमाम हुसैन की शान में जलसा हुआ, जिसमें हजरत हुसैन के किरदार पर रोशनी डाली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सोसाइटी बानी के डॉ. कमाल मियां नियाजी ने कहा कि आज के इस दौर में किरदारे इमाम हुसैन को समझने और उनके पैगाम को हर तरफ फैलाने की जरूरत है। इमाम हुसैन ने कर्बला में अपनी ईमानी ताकत और शहादत से लोगों को बता दिया कि आतंकवाद व जुल्म से कभी डरना नहीं चाहिए। सोसाइटी के अध्यक्ष हमजा मियां नियाजी ने सदारत करते हुए कहा कि इमाम हुसैन की तालीमात को बताने की जरूरत है। उनके पैगाम और सीरत से ही दुनिया में अमन कायम हो सकता है। इसी तरह सैय्यद यावर अली नियाजी ने कहा कि गमे हुसैन मनाना सुन्नते रसूल है। इस दौरान नूरुल नियाजी, फरीद नियाजी, सैय्यद मुनाजिर अली नियाजी, हसीन नियाजी, मुुस्लिम नियाजी, कैफी नियाजी आदि ने खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें