फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर जाम! दिन में राहत, शाम से फिर आफत

विज्ञापन
लखनऊ दिल्ली हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन

चौथे दिन खुला जाम, शाम को ट्रक और रोडवेज बस खराब होने से फिर लगा
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी से मीरानपुर कटरा तक जाम में फंसे रहे वाहन

फतेहगंज पूर्वी। तीन दिन से लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगे जाम से शनिवार को दिन भर राहत मिली, लेकिन दिन ढलने के साथ ही हुलासनगरा क्रासिंग के पास एक ट्रक और रोडवेज बस खराब हो गई। इस वजह से फिर जाम लगना शुरू हो गया, जो रात होते होते फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से मीरानपुर कटरा तक की तरफ दो किलोमीटर तक लग गया।
जाम भीषण होने के बाद दोनों थानों की पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाने में जुट गई। उधर मीरानपुर कटरा पुलिस ने बरेली की तरफ की लेन को पूरी तरह बंद कर दिया और दूसरी तरफ की लेन से वाहनों को निकलवाया। छोटे वाहनों और एंबुलेंस को एक साइड से निकलवाया। कुछ वाहनों को लिंक रोड कसरक की तरफ डायवर्ट किया। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने जैतीपुर लिंक रोड से निकलवाकर जाम से कुछ राहत दिलाई। इसके बाद भी हाईवे पर देर रात तक वाहन रेंगते रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि आधी रात तक जाम से कुछ राहत मिल जाएगी।

धूल और जाम के शोरगुल से चौपट हो रहा कारोबार

कई वर्षों से हाईवे पर दुकान है। जाम लगने के कारण गड्ढों से उड़ती हुई धूल और शोरगुल के कारण ग्राहक आते ही नहीं है। कारोबार में नुकसान हो रहा है। कई वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। - अरविंद गुप्ता, मिष्ठान विक्रेता

विज्ञापन


आए दिन यहां वाहन पलटते रहते हैं, दुकान के सामने उठती धूल के कारण सांस का मरीज हो गया हूं। उसका इलाज चल रहा है। धूल की वजह से कंप्यूटर उपकरण भी जल्दी खराब हो जाते हैं। पता नहीं इन खराब सड़कों से कब निजात मिलेगी। - अंकुश गौड़, कंप्यूटर सेंटर संचालक

तीन साल पहले ही हाईवे किनारे दुकान खोली है। हाईवे पर लगने वाले जाम से बहुत नुकसान हो रहा है। सड़क पर उड़ती धूल और वाहनों के धुएं की वजह से मिठाइयां खराब हो जाती हैं। जब भी जाम लगता है दुकान पर ग्राहक भी कम ही आते हैं। - राजेश कुमार, मिष्ठान विक्रेता
विज्ञापन


जाम लगता है तो चालक कच्चे में उतारकर वाहन निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे शोरूम के बाहर खड़ी नई गाड़ियां गंदी हो जाती है। उनकी सफाई के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी रखना पड़ा है। आते-जाते समय भी कई घंटे जाम में फंसना पड़ता है। मोहित शर्मा, मैनेजर ऑटोमोबाइल शोरूम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें