फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे लाइन पर मरम्मत को लेकर भिटौरा रेलवे फाटक को पांच दिसंबर के लिए बंद कर दिया है। इसकी जानकारी न होने पर फतेहगंज-शाही रोड पर आधे किमी तक जाम लग गया। इस दौरान दिनभर लोग जाम से जूझते रहे।राहगीरों को करीब पांच किमी अतिरिक्त चक्कर काटकर यात्रा करनी पड़ी।
फतेहगंज-शाही रोड पर मरम्मत के चलते भिटौरा रेलवे फाटक को बंद रखा गया। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि उन्हें फाटक बंद रहने की जानकारी नहीं थी। न ही इससे निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कोई इंतजाम किया। इस कारण जाम लगा रहा। कुछ देर बाद पुलिस ने आकर जाम खुलवाया। फाटक से कस्बा तक लोगों को पैदल यात्रा करनी पड़ी। वहीं, फतेहगंज से अपने गंतव्य को जाने वाले दो पहिया, चौपहिया वाहन चालकों को करीब पांच किमी अतिरिक्त यात्रा करके अपने घर जाना पड़ा। संवाद