फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर जगमोहन गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 24 Dec 2017 01:30 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आशुतोष सिटी के प्लाट बेचने में धोखाधड़ी करने के आरोपी बिल्डर जगमोहन सिंह को इज्जतनगर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि बिल्डर को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध करने की कार्रवाई की जा रही है। इधर, पुलिस ने भूमाफिया की नई सूची में जगमोहन और उसके बेटे सचिन का नाम भी दर्ज कर लिया है।   
विज्ञापन

एटा के विजयनगर के मनोज शर्मा ने बिल्डर जगमोहन सिंह के खिलाफ 16 मार्च, 2017 को इज्जतनगर थाने में कूटरचित दस्तावेज के जरिये धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि मनोज ने पीलीभीत रोड स्थित आशुतोष सिटी में प्लॉट नंबर अ-87 जगमोहन से खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री 23 अगस्त, 2001 को हुई थी। मनोज ने 2015 में जगमोहन से प्लॉट की पैमाइश कराने के लिए कहा तो उसने अपने बेटे सचिन को रजिस्ट्री की फोटोकॉपी देकर पैमाइश कराने की बात कही। कई बार चक्कर कटाने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं होने पर तत्कालीन एसपी सिटी समीर सौरभ से भी शिकायत की गई। इसके बाद डीजीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। डीजीपी कार्यालय से एसएसपी कार्यालय को जांच सौंपी गई। जांच में सामने आया कि बिल्डर ने फर्जी तरीके से प्लॉट बेचा है। मनोज ने बताया कि 2015 में रजिस्ट्री मिसप्लेस होने के कारण उन्होंने दोबारा रजिस्ट्री कार्यालय में डुप्लीकेट रजिस्ट्री 19 मई, 2016 को निकलवाई तो सामने आया कि पॉवर ऑफ एटार्नी सेवाराम, लोचन सिंह, इतवारी लाल, ओम प्रकाश, रामचंद्र निवासीगण बिहारमाननगला के नाम थी, उन्होंने 2001 मेें बिल्डर जगमोहन के नाम पर रजिस्ट्री कार्यालय में दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के बावजूद कभी भी बिल्डर जगमोहन अधिकारियों के कार्यालय नहीं आया, जबकि दूसरे पक्ष के लोग आते रहे। बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इज्जतनगर थाने के दारोगा वेदपाल सिंह ने शनिवार को उसे फीनिक्स माल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें