फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में भेड़िया होने की अफवाह से लोगों में दहशत, रेलवे कॉलोनी के पास दिखा वन्यजीवों का झुंड

Mon, 26 May 2025 07:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में भेड़ियों का झुंड आने की अफवाह से दहशत फैल गई। लोगों ने रेलवे कॉलोनी के पास वन्यजीव देखे। इस पर वन विभाग की टीम ने जायजा लिया। रेंजर का कहना है कि इलाके में सियार हैं। भेड़िया होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
दीवार के पास दिखे सियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर में रेलवे कॉलोनी रोड नंबर एक के पास सात-आठ सियारों का झुंड घूमते हुए देखा गया। कई बार ये दीवार फांदने की कोशिश भी करते हैं। सियारों को देख कॉलोनी और आसपास के लोगों में भेड़िया होने की अफवाह फैल गई। जिस स्थान पर सियारों का झुंड देखा गया है, वहां काफी झाड़ियां और जंगल हैं। यहां कई बार भेड़िये जैसे वन्यजीवों को भी देखा गया है। स्थानीय निवासी रेलवे कर्मचारी आरिफ ने बताया कि इससे लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'घरवालों से जान का खतरा': दूसरे समुदाय के प्रेमी से विवाह करने पर मुसीबत में युवती, वीडियो में बताई कहानी
विज्ञापन


पिछले माह 16 अप्रैल को क्योलड़िया क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में किसान गंभीर जख्मी हो गया था। इससे पहले आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज में भी वन्यजीवों के हमले में ग्रामीण घायल हो चुके हैं। रेंजर वैभव चौधरी का कहना है कि मौके पर जांच की गई है। आसपास के जंगल में कुछ सियार हैं। भेड़िया होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। निगरानी की जा रही है। स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें