फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति का आरोप- पत्नी के ममेरे भाई से अवैध संबंध, मांग रही 50 लाख रुपये

Mon, 26 May 2025 06:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके ममेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पत्नी के ममेरे भाई से अवैध संबंध हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक पत्नी के अपने ममेरे भाई से अवैध संबंध हैं। वह घर से जेवर लेकर चली गई। अब उससे 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। युवक ने बारादरी थाने में पत्नी और उसके ममेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


पराग फैक्टरी के पास रहने वाले युवक ने बताया कि उसका विवाह मध्यप्रदेश की युवती से हुआ था। शादी के बाद पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था। बात-बात पर वह अक्रामक हो जाती थी। अगस्त 2024 में पत्नी अलमारी में रखे 18 लाख 50 हजार रुपये के जेवर लेकर चली गई। इसके बाद उसने ससुराल पक्ष से पता किया। वहां से उसे पत्नी के मामा के घर बुलाया गया। 

युवक का आरोप है कि वहां पत्नी के ममेरे भाई ने तमंचा दिखाकर सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। धमकाया कि अब वह पत्नी को साथ लेकर जाए। पति का आरोप है कि पत्नी के अपने ममेरे भाई से संबंध हैं। इसी के चलते वह उसे परेशान कर रही है। रुपये मांग कर रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें