फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर पुलिस ने तीन चोर पकड़े, लाखों का माल बरामद

विज्ञापन
chori - फोटो : amarujala
विज्ञापन

दबिश के दौरान चोरों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

बरेली। चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं के बाद सक्रिय हुई इज्जतनगर पुलिस ने तीन चोरों को लाखों के माल के साथ गिरफ्तार किया है। चोरों ने तीन वारदात कबूली हैं। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले को भी पकड़ लिया है। सोमवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि कुछ मामलों को छोड़कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आने वाले पीड़ितों को लेकर पुलिस का रवैया अब भी नहीं बदला है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले मुंशीनगर में एक सिपाही के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, चोरों को पकड़ने के लिए बैरियर वन क्षेत्र में गल्ला मंडी स्थल के पास दबिश दी तो चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, लेकिन घेराबंदी करके बारादरी क्षेत्र के गुसाईं गौंटिया निवासी कृष्णा, गेंदालाल उर्फ शिवम, सीबीगंज कांशीराम कॉलोनी के धर्मवीर को दबोच लिया। इनसे पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले चक महमूद पुराना शहर के योगेंद्र उर्फ राज को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे, दो एलईडी टीवी के अलावा सोने के जेवर और नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में पहले हुईं दो चोरियों में भी इन्हीं बदमाशों का हाथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें