फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई आरओबी पर लोहे के गार्डर रखने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेन भी लौटाई गई, अब दस दिन बाद रखे जाएंगे सीमेंट के गार्डर
विज्ञापन

बरेली। आईवीआरआई रेलओवर ब्रिज (आरओबी) पर लोहे के गार्डर रखने काम पूरा हो गया है। अब सीमेंट के गार्डर रखने का काम दस दिन बाद शुरू होगा। रविवार की रात में ही क्रेन भी वापस चली गई। दादरी में काम करने के बाद आरओबी पर क्रेन एक बार फिर गार्डर रखने बरेली आएगी।
एनई रेलवे मुख्यालय से ट्रेनों का ब्लॉक मिलने के बाद 25 और 26 जनवरी को आईवीआरआई आरओबी पर सभी गार्डर रख दिए गए। गार्डर रखने की तैयारियां पहले से ही थीं। सिर्फ ब्लॉक मिलने की देरी थी। अब सीमेंट के गार्डर रखने का काम लगभग दस दिन बाद शुरू होगा, जिसके लिए क्रेन एक बार फिर बरेली लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि दादरी में गार्डर रखने का काम पूरा होने के बाद ही यहां सीमेंट के गार्डर रखे जाएंगे। सभी गार्डर रखने के बाद छत और फर्नीशिंग का काम शुरू होगा, जिसमें अभी करीब एक महीना और लग सकता है। गौरतलब है कि आरओबी पर गार्डर रखने का काम नौ जनवरी से शुरू हुआ था। 17 जनवरी तक काम पूरा होना था, लेकिन 15 जनवरी को बरसात होने से काम रुक गया। कीचड़ ज्यादा होने से 17 जनवरी को भी काम शुरू नहीं हो सका। इसी के साथ ब्लॉक की अवधि खत्म होने पर काम रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें