बरेली। आईवीआरआई रेलवे क्रासिंग पर जल्द अंडरपास शुरू करने के दबाव के बीच दिक्कत यह भी है कि अंडरपास शुरू होने के बाद इसमें जलभराव न हो। इसके लिए पुलिया के नीचे नाली बनाई जा रही है। बृहस्पतिवार को भी रेलवे के अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। दावा किया जा रहा है कि 21 सितंबर तक रेलवे अस्पताल की ओर एक तरफ के अंडरपास को शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि जितने काम बाकी हैं, वह इस समय तक पूरे हो पाने की उम्मीद नहीं है। दूसरी साइड के अंडरपास को चालू करने के लिए भी अभी काफी काम बाकी है।
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अंडरपास शुरू नहीं हो पाया, लेकिन केंद्रीय मंत्री 21 सितंबर को आम जनता के लिए ये प्रोजेक्ट सौंपेंगे। यहां करीब सवा दो सौ मीटर के दो-दो अंडरपास बनने हैं। अभी रेलवे अस्पताल की तरफ का ही अंडरपास का काम ही पूरा करने की कोशिश की जा रही है। दिक्कत ये है कि बारिश में अंडरपास बन जाता है। उद्घाटन के बाद कहीं अंडरपास में कहीं पानी न भर जाए, इसके लिए रेलवे लाइन की पुलिया के नीचे नाली बनाई जा रही है। रेलवे स्टेशन की तरफ के अंडरपास की अभी रिटेनिंग वाल, सीसी रोड बनाने सहित दूसरे काम होने बाकी है।