बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध नौ कॉलेजों में एडमिशन के लिए एक सप्ताह बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
बरेली और मुरादाबाद मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध नौ कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई होती है। इन कॉलेजों में कुल 350 सीटें हैं, जिनके लिए आठ सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 607 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा का परिणाम, उत्तरमाला और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा के प्रमुख समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि अब एक सप्ताह बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।