फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई अंडरपास: फाइबर शेड लगाए नहीं तो फिर दौड़ा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई क्रासिंग पर अंडरपास को पब्लिक ने फिर खोल लिया है। कुछ दिन पहले फाइबर शेड लगाने के लिए रेलवे ने एक अंडरपास को बंद किया था। काम पूरा न हो पाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने करीब 14.50 करोड़ से क्रासिंग पर अंडरपास का निर्माण करा दिया है। इसके बाद करीब दो करोड़ से फाइबर शेड लगाने का अलग से टेंडर हुआ है। कुछ दिन पहले रेलवे ने यह काम कराने के लिए रेलवे अस्पताल की तरफ बने अंडरपास को फाइबर शेड लगाने के लिए बंद कर दिया है। हालांकि दूसरी तरफ स्टेशन रोड की तरफ अंडरपास पर ट्रैफिक चल रहा है, जबकि अब तक अंडरपास पर फाइबर शेड लगाने का काम नहीं शुरू हुआ है। काम में देरी को देखते हुए पब्लिक ने रविवार को बंद अंडरपास से निकलना शुरू कर दिया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ये काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें