फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिफला, अनार और नीम करेगी प्रदूषण पर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदूषण से खांसी जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सांस और साइनोसाइटिस के मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। ऐसे में कुछ चीजों के सेवन से ऐसी बीमारियाें से बचा सकता है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार बताते हैं कि नीम ऐसा औषधीय पौधा है जिसके हर हिस्से से शरीर को कुछ न कुछ फायदा जरूर होता है। यदि नीम के पत्तों का पानी पिया जाए तो हवा में मौजूद खतरनाक जीवाणु नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रदूषण की वजह से बालों को भी नुकसान पहुंचता है। नीम के पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा होने के बाद सिर धोने से बालों पर प्रदूषण का असर नहीं होगा। कहा, त्रिफला और शहद का सेवन शरीर में मौजूद प्रदूषण के कण को समाप्त कर देता है। इसके प्रयोग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं अनार का जूस खून को शुद्ध करने का काम करता है। वातावरण में मौजूद प्रदूषण के साथ लड़ने में शरीर को ताकत देता है। अनार सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गाय के शुद्ध घी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि रात में सोते समय घी की दो बूंद नाक में डालने से नाक के जरिए जमा प्रदूषण आसानी से निकल जाता है।

रात में हल्दी मिलाकर दूध पीयें
खानपान में काली मिर्च, अदरक, शहद और लहसुन को जरूर शामिल करें। गुड़ शरीर के अंदर जमा प्रदूषण को बेहतर तरीके से साफ करता है। इसके अलावा रात में सोने के पहले दूध में हल्दी मिलाकर पीना लाभकारी है। इसके अलावा खानपान में चीनी का इस्तेमाल कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी करें
- घरों में झाड़ूू की जगह गीला पोछा लगाएं।
- अस्थमा के मरीज बिना इन्हेलर घर से बाहर न जाएं।
- बाहर से जो भी चीज ला रहे हैं, उसे धोकर ही कमरे में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें