उच्च वायुदाब हावी होने से अच्छी बारिश के नहीं मिल रहे संकेत
बरेली। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद अब शहर उच्च वायुदाब की चपेट में है। अगले करीब चार दिनों तक बारिश के आसार हैं, लेकिन अच्छी बारिश के लिए अनुकूल माहौल बनने की संभावना बेहद कम है। मौसम विशेषज्ञ ने हल्की, मध्यम बारिश होने से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई है। उधर, तेज धूप के चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शहर से काफी ऊंचाई पर बादल मंडरा रहे हैं लेकिन अनुकूल माहौल न बनने से बूदाबांदी या खंडवर्षा के जरिए हल्की बारिश कर रहे हैं। उन्होंने अगले चार दिनों तक हल्की, तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है। शनिवार को तापमान अधिकतम 35.0 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज। नमी 80 फीसदी और शुक्रवार की रात दो एमएम बारिश दर्ज की गई। ब्यूरो