फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा जरूरी

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

विधि विभाग की परीक्षाओं में शामिल होंगे 11 हजार अभ्यर्थी, अपलोड किए गए प्रवेशपत्र

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 16 दिसंबर से होने वाली त्रिवर्षीय एलएलबी, पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर विधि परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस परीक्षा में करीब 11 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कोरोना को देखते हुए इस बार केवल एक ही पाली में परीक्षा कराने और परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पूर्व बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र लाना जरूरी है। परीक्षा कराने के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र पर मास्क और सैनिटाइजर लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का अनुपालन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें