फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक्सपायर्ड उत्पादों की पहचान मुश्किल, पक्के बिल से खरीदारी में ही समझदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नामचीन कंपनियों के एक्सपायर्ड माल की रीपैकिंग कर उनको बाजार में खपाने के मामले का भंडाफोड़ होने के बावजूद खेल थमा नहीं है। ऐसे में पक्के बिल से खरीदारी में ही समझदारी है। कोई भी उत्पाद खरीदें तो पक्का बिल जरूर लें। पक्के बिल पर हुए क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड बहीखाते में दर्ज होता है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक, एक्सपायरी माल को रीपैक कर बाजार में बेचना ट्रेडमार्क और कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन समेत ग्राहकों से धोखाधड़ी की कोशिश भी है। ऐसी स्थिति में कारोबारी पक्का बिल देने से बचेंंगे, क्योंकि बहीखाता में उसकी पूरी जानकारी देनी होगी। पकड़े जाने से बचने के लिए वे पर्ची पर या पक्के बिल जैसे प्रतीत हो रहे वाउचर पर रसीद काटेंगे। लिहाजा, ग्राहकों को यहां भी सावधान रहना जरूरी है। पक्के बिल पर जीएसटी नंबर जांच लें। एक्सपायरी डेट को बैच नंबर, कोड नंबर से पहचानना लोगों के बस की बात नहीं। शिकायत पर भी पता करने में वक्त लगता है। पक्के बिल से ही इस खेल पर अंकुश लगेगा।

50 हजार से ज्यादा की खरीदारी पर देख लें ई-वे बिल
जीएसटी मानकों के तहत 50 हजार रुपये से ज्यादा का माल खरीद रहे हैं तो बिल पर जीएसटी नंबर के साथ ई-वे बिल नंबर भी दर्ज होता है। इसकी पुष्टि राज्य कर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी की जा सकती है। कॉस्मेटिक और एक्सपायर्ड दवाएं शरीर के लिए नुकसानदेह होती हैं। इसमें लोगों की गाढ़ी कमाई भी चली जाती है। इसलिए ग्राहक सजगता का परिचय दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


किस उत्पाद की कितने दिन होती है एक्सपायरी डेट
उत्पाद एक्सपायरी तिथि
इत्र, परफ्यूम, ईडीपी 36 माह
पाउडर (ब्लश, आईशैडो पाउडर) 12 से 36 माह
जार में फाउंडेशन या क्रीम, पाउडर 12 से 36 माह
लिक्विड टोनर (डिस्पेंसर ट्यूब, जार में) 12 माह
नेल पॉलिश 12 माह
सनस्क्रीन कॉस्मेटिक्स 12 माह
लिपस्टिक, लिप ग्लॉस 12 माह
पेंसिल (आंख, होंठ) 12 माह
ठोस आईलाइनर और आइब्रो पेंसिल 6 से 8 माह
प्राकृतिक, जैविक उत्पाद 6 माह
मस्कारा 3 से 6 माह
लिक्विड आईलाइनर 3 से 4 माह
हाइड्रेटिंग कॉस्मेटिक्स 6 से 12 माह
(नोट : अनुमानित एक्सपायरी तिथि औषधि विभाग के अनुसार। उत्पाद के अनुसार बदलाव मुमकिन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें