फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला के पति के पैर पर गाड़ी चढ़ाई, दंपती व बेटे को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। एक महिला ने कार सवार कुछ लोगों पर पति के पैर पर गाड़ी चढ़ाने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक नामजद सहित चार अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला महादेवपुरम निवासी मनीषा बृहस्पतिवार की रात बेटे का इलाज कराकर पति के साथ बाइक से लौट रही थी। तभी एक कार पर करीब पांच लोग सवार थे, जिन्होंने कहीं पति के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई की। विरोध करने पर आरोपियों ने पति व ढाई साल के बच्चे को भी पीटकर जातिसूचक शब्द कहा। मौके पर पुलिस के आने से आरोपी भाग गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें