फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसआईआर में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, डीएम के आदेश पर सींच पर्यवेक्षक निलंबित

Wed, 21 Jan 2026 11:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक को डीएम के आदेश पर अधिशासी अभियंता ने निलंबित कर दिया है। सींच पर्यवेक्षक एसआईआर अभियान में सुपरवाइजर की जिम्मेदारी पर थे। एसआईआर में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में लापरवाही बरतने पर सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह को डीएम के आदेश पर अधिशासी अभियंता ने निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए मनोज कुमार सिंह विधान सभा क्षेत्र 125-बरेली कैंट में बतौर सुपरवाइजर तैनात थे। वैसे उनकी मूल तैनाती सिंचाई विभाग के रुहेलखंड नहर खंड में है। 

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित विशेष दिवस की तीन तिथियों के पहले दिन 18 जनवरी को वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए आए आवेदन (फॉर्म-6) के संबंध में अधिकारियों के पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि सींच पर्यवेक्षक का अपने बूथ क्षेत्रों के बीएलओ पर पर्यवेक्षण भी काफी निराशाजनक है। यह अपने कर्तव्य के साथ पूर्ण निष्ठा से निर्वाचन का कार्य नहीं कर रहे थे।

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की रिपोर्ट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम) गुलाब चंद्र की संस्तुति के क्रम में सींच पर्यवेक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता सर्वेश चंद्र सिन्हा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। डीएम ने बताया कि सींच पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह ने निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य में दायित्वों के निर्वहन न करने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए भी अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


लेखपाल प्रकाश भूलेख अनुभाग में संबद्ध
डीएम ने शासकीय एवं जनहित कार्यों के दृष्टिगत तहसील सदर के लेखपाल प्रकाश उपाध्याय को जिलाधिकारी कार्यालय के भूलेख अनुभाग में संबद्ध कर दिया है। डीएम ने कहा कि उनका यह आदेश अग्रिम व्यवस्था तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें