फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज थाने में बना जिले का पहला ई-मालखाना, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया उद्घाटन

Wed, 21 Jan 2026 11:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

डिजिटल दौर में बरेली पुलिस हाईटेक हो रही है। इसी क्रम में जिले का ई-मालखाना मीरगंज थाने में स्थापित किया गया है। मंगलवार को इसका उद्घाटन एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया। 
विज्ञापन
ई-मालखाने का निरीक्षण करतीं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल क्रांति की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए पुलिस ने बरेली जिले का पहला ई-मालखाना मीरगंज थाने में स्थापित किया है। मंगलवार को एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। ई-मालखाना से पुलिस द्वारा जब्त की गई संपत्तियों और सबूतों को डिजिटल और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के दौरान एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि ई-मालखाना पारंपरिक प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह बदल देगा। यह एक सेंट्रलाइज्ड डाटाबेस पर आधारित है। यह सुविधा केस से संबंधित साक्ष्यों की वैज्ञानिक व सुरक्षित ढंग से भंडारण और त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड आधारित प्रणाली से जुड़ी है। 

कोर्ट केसों के निस्तारण में मिलेगी मदद 
इस डिजिटल पहल से कोर्ट केसों के निस्तारण में काफी मदद मिलेगी। साक्ष्यों की पहचान करना और उन्हें समय पर कोर्ट में पेश करना अब पहले से कहीं अधिक सुगम होगा। प्रणाली के लागू होने से पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आने के साथ ही बरसों पुराने रिकॉर्ड को खंगालने में लगने वाला समय भी बचेगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार, इंस्पेक्टर संजय तोमर सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें