फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक खाते में अनियमित लेनदेन और ठगी, तीन लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। धोखाधड़ी और ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य ने पहले दूसरे के नाम से खाता खुलवाया और कागजात अपने पास रख लिए। इसके बाद दूसरे के खातों से धोखधड़ी कर इस खाते में जमा की गई रकम अन्य खाते में ट्रांसफर कर निकाल ली। सीबीगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि एसबीआई की सीबीगंज शाखा के एक खाताधारक ने खाते में संदिग्ध लेनदेन की शिकायत कर जांच की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर जांच में पता लगा कि कि खाता तहसीम निवासी महेशपुर के नाम पर है। पूछताछ में तहसीम ने बताया कि उसका खाता दो-तीन साल पहले अटरिया गांव निवासी इरशाद ने खुलवाया था। इसके बाद किसी बिलाल नाम के व्यक्ति को पासबुक, डेबिट कार्ड व सिम दे दिया। यही लोग उसके खाते से लेनदेन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें