फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: 'गलत हो तो चुप्पी तोड़िए...' एएसपी शिवम आशुतोष ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Mon, 15 Sep 2025 06:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिहारीपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी शिवम आशुतोष ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आपके साथ गलत हो तो हिम्मत दिखाइए। चुप्पी तोड़िए और अपनी बात खुल कर कहिए। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते एएसपी शिवम आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपके साथ गलत हो तो हिम्मत दिखाइए। चुप्पी तोड़िए और अपनी बात खुल कर कहिए। अगर अभी नहीं बोलेंगी तो आगे चलकर आपके लिए बोलना मुश्किल हो जाएगा। यह बातें एएसपी शिवम आशुतोष ने सोमवार को बिहारीपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में छात्राओं से कहीं।

विज्ञापन


पुलिस की पाठशाला में कॉलेज की कक्षा नौ से 12वीं की छात्राएं और शिक्षिकाएं शामिल हुईं। आईपीएस शिवम आशुतोष ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1090 छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आपको कोई किसी भी तरह से परेशान करे तो आप बेहिचक 1090 पर फोन करें। आपका नाम और पता गोपनीय रख कर संबंधित के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

इसी तरह से साइबर फ्रॉड हो तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जो जितना जल्दी कॉल करता है, उसका पैसा सुरक्षित होने की संभावना उतनी ज्यादा बढ़ जाती है। साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें 
उन्होंने कहा कि 1090 और 1930 के बारे में छात्राएं अपने दोस्तों, परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी जरूर बताएं। सोशल मीडिया पर हमेशा अतिरिक्त सतर्कता बरतें। अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने से बचें। आप सबकी उम्र का यह जो दौर है, इस दौरान इंटरनेट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पढ़ाई से संबंधित काम के लिए ही हो। 

यह भी पढ़ें- रुहेलखंड विश्वविद्यालय: 'तुम पास आए...यूं मुस्कराए', बरेली में नाइजीरियाई छात्रों का हिंदी प्रेम; देखें वीडियो

रील्स और वीडियो देखने में समय न बर्बाद करें। उससे भविष्य के लिए कुछ हासिल नहीं हो पाएगा। अपने समय का सदुपयोग करें और जो भी करें वह भविष्य की बेहतरी के लिहाज से करें। इससे पहले इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनु पाराशरी ने एएसपी शिवम आशुतोष का स्वागत किया।
विज्ञापन

टू-स्टेप वेरिफिकेशन को जरूर सक्रिय रखें
साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि अपने सोशल मीडिया अकांउट को हैकिंग और अनधिकृत पहुंच से बचाने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर सक्रिय रखें। टू-स्टेप वेरिफिकेशन को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी कहते हैं। फेसबुक, व्हाट्स एप और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म में टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सक्रिय करने का विकल्प होता है। 

अपने अकाउंट सेटिंग्स में जाकर सुरक्षा या अकाउंट सेंटर विकल्प में -स्टेप वेरिफिकेशन को सक्रिय कर सकते हैं। गूगल पर कभी किसी कंपनी या बैंक का कस्टमर केयर नंबर या हेल्पलाइन नंबर न खोजें। ऑनलाइन लेनदेन के लिए पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें। आपके पासवर्ड कम से कम 12 अक्षर के हों। उनमें बड़े अक्षरों, छोटे अक्षरों, संख्याओं और प्रतीकों का संयोजन हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें