प्रभाकर चौधरी देवरिया, बिजनौर, बलिया, बुलंदशहर और कानपुर देहात में बतौर एसपी तैनात रह चुके हैं। वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ और आगरा में एसएसपी रहे। इसी साल मार्च में बरेली के एसएसपी पद पर प्रभाकर का तबादला हुआ था। तब उन्होंने बताया था कि यह उनका 19वां जिला है। मेरठ ही एकमात्र ऐसा जिला है, जहां आईपीएस प्रभाकर चौधरी बतौर एसएसपी एक साल से अधिक रहे।
बैग टांगकर पहुंच गए थे दफ्तर
प्रभाकर चौधरी सोशल मीडिया और पुलिस विभाग में उस समय चर्चा में आए थे, जब सात साल पहले कानपुर में एसपी का चार्ज लेने पिट्ठू बैग टांगकर एसपी दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने स्टेनो से सरकारी सिम मांगा। स्टेनो उन्हें पहचान नहीं पाया था। बताया जा रहा है कि स्टेनो ने कहा था कि आप कौन, जो सरकारी सिम मांग रहे हो। तब प्रभाकर ने अपना परिचय दिया। उस वक्त उनकी सादगी चर्चा में रही थी।