एसीएमओ बोले: जांच टीम ने नहीं किया संपर्क
जांच टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. केसी जोशी ने बताया कि जांच कमेटी में उन्हें नामित किया गया है। हालांकि अभी टीम में शामिल पीडब्ल्यूडी, विद्युत सुरक्षा, हाइडिल के जांच अफसरों ने उनसे संपर्क नहीं किया। न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध कराने का पत्र ही मिला है। लिहाजा, शुक्रवार को वे सीएमएस के पास पहुंचे। जांच के लिए टीम के पहुंचने पर सूचना देने को कहा है। सीएमएस के मुताबिक जब कमेटी गठित हुई थी, उसी दिन देर शाम टीम पहुंची थी। उसने विद्युत सुरक्षा संबंधी मुस्तैदी परखी। निर्माण, विद्युत सुरक्षा जो फाइल मांगी, उसे उपलब्ध कराया गया।