फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यौन उत्पीड़न के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र की महिला को जयपुर ले जाकर यौन शोषण करने के मामले में महिला आईपीएस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर लूट के आरोप सही नहीं लग रहे, लेकिन बाकी तथ्यों में दम नजर आ रहा है। थाने के एक दलाल व पूर्व प्रधान की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर के बाद एएसपी सोनाली मिश्रा ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक के कहने पर महिला ने उसे जेवर खुद ही दे दिए हैं, लेकिन दोनों के संबंध व जयपुर जाकर होटल में रुकने जैसे कई बिंदु जांच में सही पाए जा रहे हैं। एएसपी जल्दी ही अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी सौंपेंगी। यहां बता दें कि पूर्व प्रधान व इसी गांव निवासी दलाल पर एक लाख तीस हजार रुपये कार्रवाई न कराने के नाम पर लेने का आरोप है। चर्चा है कि थाने के एक अधिकारी के नाम पर रकम ली गई है। आरोपियों को भरोसा दिलाया गया है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें