फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे घोटाले के आरोपों की जांच ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों पर घोटाले का मामला दबाने का सभासद ने लगाया आरोप
विज्ञापन

फरीदपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शराफत जरीवाला पर नगर पालिका में लाखों के हुए घोटाले के आरोपों की जांच कर रहे अधिकारियों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। शिकायतकर्ता सभासद अजीम मियां ने अधिकारियों पर धांधली में लिप्त होने के कारण मामला दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच कर रहे अधिकारियों की भूमिका की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।

नगर पालिका के सभासद अजीम मियां ने पूर्व में जिलाधिकारी बरेली से शिकायत कर बताया कि नगर पालिका कार्यालय के लिए एसी खरीद में गड़बड़ी की गई है। अलाव का भुगतान सिविल के ठेकेदार के नाम से किया गया, जिसमें अनियमितताएं बरती गई हैं। विगत वर्ष नगर में लगाए गए अलावों का बिना सक्षम अधिकारी के सत्यापन कराए भुगतान किया गया, जिसकी जांच कराने की मांग की गई। पालिका के पेयजल, लाइट सफाई वाहनों में सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति के ही डीजल डलाया जा रहा है, जिसमें धांधली जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में डीएम ने एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एसडीएम फरीदपुर ने नायब तहसीलदार व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जांच सौंपी। इस मामले में पालिका अध्यक्ष से जवाब भी मांगा गया था, जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी, पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारी, खाद्य एवं सफाई अधिकारी को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि ईओ द्वारा सारी फाइलों पर साइन किये जाते हैं। इस कारण वह घोटालों के जिम्मेदार नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें