फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिम बजट में बरेली: छह हजार लोगों को मिलेगा 'आयुष्मान' का वरदान, बनेंगे 25 हजार आवास

Thu, 01 Feb 2024 06:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

व्यापारियों ने कहा कि सरकार की ओर से सीधे तौर पर व्यापारियों के लिए कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अन्य क्षेत्रों में हुई घोषणा का लाभ व्यापारियों को मिलना तय है। आयकर में छूट सीमा बढ़ाने की उम्मीद पूरी नहीं हुई। 
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में सीए, उद्यमी व व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्मीद जताई जा रही थी कि चुनावी साल के अंतरिम बजट में सरकार लोकलुभावन घोषणाएं करेगी, पर वित्तमंत्री ने इससे इतर देश के विकास का खाका खींचा। इससे बरेली जिले की छह हजार आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयुष्मान होंगी। साथ ही 25 हजार मध्यमवर्गीय परिवारों को घर मिलेगा। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में तीसरे पायदान तक लेकर जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला परिसर में आयोजित संवाद के दौरान शहर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, उद्यमियों, व्यापारियों व दवा कारोबारियों ने ये बातें कहीं। व्यापारियों ने कहा कि सरकार की ओर से सीधे तौर पर उनके लिए कोई घोषणा नहीं की गई है पर अन्य क्षेत्रों में हुई घोषणा का लाभ व्यापारियों को मिलना तय है। आयकर में छूट की सीमा बढ़ाने की उम्मीद पूरी नहीं हुई। मेडिकल कॉलेज खोलने, सर्वाइकल कैंसर से निजात के लिए टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल करने की घोषणा का भी स्वागत किया। अंतरिम बजट में उम्मीद से ज्यादा मिला, इस पर सभी एकमत रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं में भी आएगा सुधार
सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी जो घोषणाएं की हैं, उनका स्वागत है। सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाना और मेडिकल कॉलेज खोलने की पहल सराहनीय है। - मुकेश, दवा कारोबारी
विज्ञापन


महिलाओं की क्रयशक्ति में होगा इजाफा
इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को बढ़ावा मिलने से व्यापारियों को भी लाभ होगा। महिलाओं की क्रयशक्ति बढ़ने का सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। अर्थव्यवस्था में तरलता आएगी। - राजेंद्र गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री, उप्र उद्योग व्यापार मंडल

आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाना सराहनीय
किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद कम थी, जो मिला वह ज्यादा रहा। मेडिकल कॉलेज खोलने, अनुसंधान को बढ़ावा देने, आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ना श्रेयस्कर रहा। - दुर्गेश खटवानी, अध्यक्ष, बरेली केमिस्ट एसोसिएशन

पशुपालकों और किसानों को दी गई तवज्जो
आमतौर पर सरकार फसल बीमा, समर्थन मूल्य, ऋण आदि से संबंधित घोषणाएं किसानों के लिए करती हैं। सरकार इस बार पशुपालक किसानों के लिए प्रोजेक्ट लेकर आई है, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। - समित अग्रवाल, व्यापारी

व्यापारियों को गिला, बजट से कुछ नहीं मिला
व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं पर अंतरिम बजट में उन्हें कुछ नहीं मिला। 2.5 लाख पर टिके आयकर स्लैब को आठ लाख रुपये तक करना चाहिए। जीएसटी के पुराने प्रकरण को ऑफ वे करना चाहिए। - राजेश जसोरिया, व्यापारी

सौर ऊर्जा का बढ़ेगा दायरा   
संवाद में मौजूद विशेषज्ञों ने पेट्रोल, डीजल के विकल्प के तौर पर सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी, ई-वाहनों को बढ़ावा देने से जुड़ी घोषणाओं को सराहा। कहा कि इससे आम आदमी सीधे तौर पर जुड़ेगा। पर्यावरण प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। यह किसानों के लिए बेहतर होगा।

दस साल पुराने टैक्स माफ करना सराहनीय   
कोई नई पॉलिसी बजट में शामिल नहीं है। आयकर में छूट की सीमा भी स्थिर है। सौर ऊर्जा, पर्यटन, ई-वाहन, लखपति दीदी, आयुष्मान योजना, दस साल पुराने दस हजार तक के टैक्स माफ करना सराहनीय है।  - सीए मोहित टंडन, अध्यक्ष, आईसीएआई

चुनावी लॉलीपॉप नहीं सर्वसमावेशी है बजट   
चुनावी लॉलीपॉप नहीं, बल्कि यह सर्वसमावेशी बजट है। इससे महिलाएं सशक्त होंगी। सर्वाइकल कैंसर से निजात मिलेगी। मछली पालन के लिए लोन, सी फूड के कारोबार को दोगुना करने समेत अन्य निर्णय हुए हैं। - उन्मुक्त संभवशील, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती
विज्ञापन

बजट में समाहित अगले पांच साल की रूपरेखा   
बजट पूरी तरह से रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म पर आधारित है। यह देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक ले जाएगा।   अगले पांच साल की रूपरेखा बजट में है। - आशुतोष शर्मा, महासचिव, लघु उद्योग भारती 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें