फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने की दीवार फांदकर भागे इंस्पेक्टर को अंतरिम जमानत, रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को छोड़ने का है आरोप

Thu, 30 Jan 2025 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: फरीदपुर थाने के पूर्व इंस्पेक्टर रामसेवक के कमरे से 9.85 लाख रुपये बरामद हुए थे। उस पर रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को थाने से छोड़ने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
आरोपी इंस्पेक्टर रामसेवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रिश्वत लेकर थाने से स्मैक तस्करों को छोड़ने के मामले में फरार चल रहे फरीदपुर थाने के पूर्व इंस्पेक्टर रामसेवक को स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने अंतरिम जमानत दे दी है। उसकी स्थायी जमानत पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने पांच फरवरी की तिथि तय की है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामसेवक ने फरीदपुर थाने में तैनाती के दौरान 21 अगस्त की रात स्मैक तस्कर आलम, नियाज अहमद और अशनूर को हिरासत में लेने के बाद बिना कार्रवाई छोड़ने के लिए नौ लाख रुपये में सौदा किया था। सात लाख रुपये मिलने के बाद आलम और नियाज को थाने से छोड़ दिया। 

दीवार फांदकर भागा था इंस्पेक्टर 
एसपी साउथ ने टीम के साथ इंस्पेक्टर के आवास पर छापा मारा तो वहां से 9.85 लाख रुपये बरामद हुए। इस दौरान इंस्पेक्टर सरकारी पिस्टल और 10 कारतूस लेकर दीवार कूदकर भाग गया। उसके खिलाफ फरीदपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी, इधर उसने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में उसे खारिज करने की अर्जी भी दे दी।
विज्ञापन

बुधवार को उसने वकील के जरिये कोर्ट में अंतरिम और स्थायी जमानत के लिए अर्जी दी। वह बीमारी की हालत में कोर्ट पहुंचा। उसको ड्रिप भी लगी हुई थी। उसके वकील ने कोर्ट में सामने उसके गंभीर रूप से बीमार होने का तर्क दिया। डॉक्टर की रिपोर्ट भी पेश की। इसके आधार पर कोर्ट ने रामसेवक को अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें