प्रदर्शनी देखने पहुंचा छात्रों का दल। स्रोत- सूचना विभाग
बदायूं। बदायूं क्लब में चल रही प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्षों, उपलब्धियों, विजन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों को सचित्र और भव्य ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वहीं दूसरी ओर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत व सहज जानकारी उपलब्ध कराई गई है, ताकि आम लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
शुक्रवार को लाला छोटे लाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज के अध्यापकों व छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही योजनाओं की जानकारी लेकर उसे आमजन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया, ताकि जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें। विशेष रूप से प्रदर्शनी में विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की परिकल्पना भी प्रस्तुत की गई है। इसके लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।