फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी, पद्मावत और फैजाबाद एक्सप्रेस तीन दिन रद्द, कई के रूट में बदलाव

Fri, 19 Jul 2019 04:51 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

नई दिल्ली से तिलक ब्रिज सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते इंटरसिटी, पद्मावत और फैजाबाद एक्सप्रेस को 19 से 21 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। 

विज्ञापन


फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस (14205/14206) और प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस (14207/14208) 18 से 20 जुलाई, बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी (14315/14316) 19 से 21 जुलाई तक रद्द रहेंगी। 20 और 21 जुलाई को अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस (12204) अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद रूट से गुजारी जाएगी। राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) और नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (12392)19 से 21 तक नई दिल्ली न जाकर पुरानी दिल्ली जाएगी।

अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस (15708 डाउन) 19 और 20 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद-लखनऊ होते हुए गुजरेगी। यह ट्रेन कानपुर, ऐशबाग गोरखपुर होते हुए कटिहार जाती है। वाराणसी नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस (22417/22418) साहिबाबाद-शाहदरा होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी ओर डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503 अप/20505 अप) एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंचेगी। 20 जुलाई को नई दिल्ली से न्यू जलपाई गुड़ी जाने वाली न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस मुरादाबाद से चलाई जाएगी। वापसी में भी 21 जुलाई को यह ट्रेन मुरादाबाद से ही चलेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 20 और 21 को रद्द

इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम दिल्ली उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) और रामनगर दिल्ली एक्सप्रेस (25035/25036) 20 और 21 जुलाई को रद्द रहेंगी। दोनों ट्रेनें काठगोदाम से चलकर हल्द्वानी, लालकुआं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें