Inter college weightlifting tournament from tomorrow
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 17 फरवरी को केजीके कॉलेज मुरादाबाद में होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बरेली कॉलेज टीम की टीम का चयन बुधवार को कॉलेज परिसर में होगा।
इसके साथ ही कृष्णा लॉ कॉलेज बिजनौर में होने वाली अंतर महाविद्यालयीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता के लिए भी ट्रायल बुधवार को सुबह 10 बजे से होंगे। बरेली कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 से 26 वर्ष के खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अंतिम कक्षा की मार्कशीट और आधार कार्ड की छाया प्रति लानी होगी। संवाद