ये भी जानें
प्रति हेक्टेयर धान की फसल पर 1,610 तो गेहूं की फसल के लिए 1,212 रुपये प्रीमियम किसान को देना होता है।
सिर्फ 6,800 किसानों ने कराया गेहूं की फसल का बीमा
इफको-टोक्यो जनरल इंश्योरेंस के जिला समन्वयक दीपक पटेल ने बताया कि रबी सीजन 2025-26 में 18,500 गाटों पर लगी गेहूं की फसल का बीमा किया गया है। बीमित क्षेत्रफल 4,237 हेक्टेयर है। इसमें 6,800 किसानों की फसलों को शामिल किया गया है।
रबी सीजन में भी यही हाल
वर्ष 2024-25 के रबी सीजन में 932 किसानों को क्लेम मिला है। इनमें क्यारा के गांव सिमरा बोरी के अशोक को 3.05, बभिया के कलक्टर सिंह को 3.52, सुरेश कुमार को 4.15 और रमेश चंद्र को 5.40, भोजीपुरा के घंघौआ घनघोरी के रहीस खां को 7.27 रुपये मिले है। बहेड़ी के फिरोजपुर निवासी जीत सिंह को सर्वाधिक 32,318 रुपये मिले हैं।
इफको-टोक्यो जनरल इंश्योरेंस के जिला समन्वयक दीपक पटेल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में क्रॉप कटिंग के जरिये निर्धारित उपज से कम उत्पादन होने पर उसी हिसाब में किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाती है। यही कारण है कि किसी को दो रुपये तो किसी को अधिक धनराशि मिली है। खरीफ 2025 का क्लेम वितरित होना अभी बाकी है।
उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय ने बताया कि इफको-टोक्यो जनरल इंश्योरेंस को शासन स्तर से तीन साल का टेंडर मिला है। यह इनके टेंडर का अंतिम वर्ष है। इन्होंने केवल 6,800 किसानों की फसल का बीमा किया है। स्पष्ट है कि ये लोग योजना के प्रति संजीदा नहीं हैं। इंश्योरेंस कंपनी के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे।