ये गाड़ियां देरी से चलाई जाएंगी
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार 19 मार्च को, 13019 बाघ एक्सप्रेस, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 16 मार्च को चार घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी।
यह ट्रेनें भी होंगी प्रभावित
15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 से 20 मार्च तक गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी। 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस 18 से 21 मार्च तक गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर से चलाई जाएगी। 02563-64 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी और 02569-70 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष के लिए गाजीपुर सिटी, बलिया व बनारस स्टेशनों दो-दो मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।