फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशः संक्रमितों को ट्रेस करने के लिए बढ़ाएं सैंपलिंग

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी सीएचसी और एमएमयू को दिए निर्देश
विज्ञापन

मंगलवार को सेना के जवान समेत 32 लोग मिले संक्रमित

बरेली। दिवाली पर कोरोना से बचाव में बरती गई लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका के चलते सैंपलिंग की तादाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी, तीन सौ बेड अस्पताल, जिला अस्पताल और एमएमयू टीम को ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेकर जांच कराने को कहा गया है। ताकि संक्रमितों को तेजी से ट्रेस कर संक्रमण बढ़ने की आशंका को कम किया जा सके।
दिल्ली में संक्रमण की लहर फिर शुरू होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। शासन स्तर से निर्देेश मिलने के बाद सीएमओ ने शहरवासियों से भी सजग और सतर्क रहने की अपील की है। उधर, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक मंगलवार को सैंपल की जांच में 32 संक्रमित मिले हैं। इसमें लाडपुर, खीजरपुर, रामपुर गार्डन, सकरस, बड़ा बाजार, ग्रेटर आकाश कॉलोनी, कर्मचारी नगर के पार्षद, किराना स्टोर संचालक, सिविल लाइंस, नॉर्थ सिटी, गांधीनगर, राजेंद्रनगर, मोहल्ला मलिक अहमद पीलीभीत, गदरपुर, महानगर, संजयनगर, बिहारीपुर, रहपुरा, सिरोधी, सुभाषनगर, सेना के जवान, टिबरीनाथ मंदिर, शास्त्रीनगर, अशोक नगर में संक्रमित मिले हैं। सोमवार को संक्रमित मिले शहर विधायक और फरीपुर विधायक के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित महिला की मौत से हड़कंप, गांव में लगेगा कैंप
बरेली। मीरगंज के रामगंगा खादर के गांव असदनगर की संक्रमित महिला की मौत होने की सूचना से गांव में दहशत है। आरोप है कि परिजन ने संक्रमण की जानकारी छिपाई और अंतिम संस्कार कर दिया। इसमें गांव के तमाम लोग शामिल हुए। मामले में एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक को जानकारी दी। उन्होंने दो दिन बाद गांव में ग्रामीणों के सैंपल की जांच के लिए शिविर लगाने की बात कही है। बताते हैं कि कोविड अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद अस्पताल ने कोविड नियम से अंत्येष्टि करने को कहा था, लेकिन परिजन ने इसे नजरंदाज कर दिया। वहीं, परिजन ने अस्पताल प्रशासन की ओर से संक्रमण की बात छिपाने का आरोप लगाया है। मामले में सीएमओ को कॉल की गई मगर संपर्क नहीं हो सका। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें