इन इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदला
इसके साथ ही, लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार को बारादरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय को कोतवाली का चार्ज दिया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली डीके शर्मा को देवरनियां का प्रभार मिला है। साइबर सेल में तैनात इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को किला का चार्ज दिया गया है।
हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष का अलग ही कारोबार: होटल पहुंच खुलवाए कमरों के दरवाजे, फिर शुरू की वसूली; देखें Video
इंस्पेक्टर किला हरेंद्र सिंह को पीआरओ सेल भेज गया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को बिथरी चैनपुर थाने का चार्ज दिया गया है। कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम राहुल कुमार को इंस्पेक्टर फरीदपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर क्राइम हाफिजगंज को इंस्पेक्टर हाफिजगंज बनाया गया है।