फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकानदार से लिफाफे में लिए रुपये, दरोगा का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Mon, 04 Nov 2024 09:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक दरोगा दुकानदार से रुपये लेते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
दरोगा ने लिफाफे में लिए रुपये - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाने में तैनात एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दुकानदार से लिफाफा लेते नजर आ रहे हैं। आरोप लग रहा है कि दरोगा ने मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के एवज में दुकानदार से रिश्वत ली है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिवाली पर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए युवक सौरभ, दीपक और आशीष व कुछ लोगों में मारपीट हुई थी। ढाबा मालिक महेश की ओर से पुलिस ने 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जबकि मारपीट में सौरभ और उसके दोस्त भी घायल हुए थे। जिनका सीएचसी में मेडिकल कराया गया था। आरोप है कि पुलिस द्वारा उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

प्रभारी निरीक्षक ने वीडियो को फर्जी बताया 
सोमवार को मीरगंज थाने के एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक दुकान में रूपये लेते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि दरोगा ने इसी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर रिश्वत ली है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर से वायरल वीडियो को फर्जी बताया। 
विज्ञापन


सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर रुपये लेते वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दरोगा दिखाई दे रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें