बरेली में अवैध वेंडरों के मोबाइल और रुपये लूटने के मामले में कैंट स्थित आरपीएफ चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और प्रकरण को दबाने के आरोप में आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां को निलंबित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर सीनियर कमांडेंट ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको मुरादाबाद मुख्यालय से अटैच किया है। जंक्शन आरपीएफ थाने का चार्ज फिलहाल मनोज सिंह को दिया गया है।
जंक्शन आरपीएफ थाने में तैनाती के दौरान अधीनस्थों पर कम सख्ती रखने को लेकर अभिषेक बिजारणियां पर कई बार सवाल उठे। वहीं, कैंट की आरपीएफ चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने हाल में ही चार अवैध वेंडरों को पकड़ा था।