फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंस्पेक्टर इज्जतनगर को बारादरी थाने की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चकबंदी लेखपाल मामले में कार्रवाई के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार तड़के तीन थानों में नई तैनाती कर दी। इज्जतनगर थाने के प्रभारी धनंजय पांडेय को बारादरी थाने का प्रभारी बनाया है। इज्जतनगर थाने का इंस्पेक्टर बदायूं से आए विजेंद्र सिंह को बनाया गया है। खाली पड़े फरीदपुर थाने की जिम्मेदारी एसएसपी ने अपने पीआरओ हरेंद्र सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन

बता दें कि लेखपालों से जुड़े मामलों में दो थानेदारों को कुर्सियां गंवानी पड़ी हैं। शनिवार रात एसएसपी ने चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल के भूमाफिया गिरोह से दोस्ती के मामले में इंस्पेक्टर बारादरी सुनील कुमार व सेटेलाइट चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए थे। वहीं फरीदपुर थाना प्रभारी रहे राहुल सिंह सप्ताह भर पहले लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में परिजनों के विरोध पर लाइनहाजिर कर दिए गए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें