Bareilly News: बरेली से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा और दो सिपाहियों ने किसान को अगवा कर लिया। इसके बाद किसान को धमकाया, दो लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली में यूपी पुलिस के दरोगा बलवीर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। कुछ मामलों में जांच भी चल रही है। स्मैक तस्करी के लिए बदनाम फतेहगंज पश्चिमी थाने की कस्बा चौकी का चार्ज मिलने के बाद उसने सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार के साथ मिलकर पुलिस चौकी को लूट का अड्डा बना दिया था।
विज्ञापन
पिछले महीने कस्बे में उत्तराखंड पुलिस के छापे के बाद तीनों सीमाएं लांघ रहे थे। स्मैक तस्करी के नाम पर किसी को भी उठाकर रबर फैक्टरी के क्वार्टर में बंद करते थे। सौदेबाजी कर उनको छोड़ दिया जाता था। फतेहगंज थाने की कस्बा चौकी भी वसूली को लेकर चर्चित रही है।
पूर्व में तैनात रहे कई प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। एसआई बलवीर सिंह पूरी तरह से मनमानी पर उतारू था। दरोगा और दोनों सिपाही इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी की भी नहीं सुनते थे।
इसी कारण पिछले दिनों एसएसपी अनुराग आर्य ने फतेहगंज पश्चिमी थाने का चार्ज प्रशिक्षु आईपीएस मेविस टॉक को दिया था। प्रदीप चतुर्वेदी को यहीं इंस्पेक्टर क्राइम की जिम्मेदारी दे दी गई थी। थाने का चार्ज आईपीएस अधिकारी के हवाले होने के बाद भी चौकी इंचार्ज और सिपाहियों की मनमानी नहीं थमी। एसएसपी तक इनकी शिकायतें पहुंच रही थीं।
Trending Videos
स्मैक तस्करी के नाम पर हिरासत में लिए गए लोगों को वे न तो चौकी लाते थे और न थाने ले जाते थे। किसी तरह की लिखा-पढ़ी भी नहीं करते थे। उनको रबर फैक्टरी के क्वार्टर में कई-कई दिन बंद रखकर वसूली करते थे। इस बार तीनों बुरी तरह फंस गए हैं। एसएसपी ने चौकी पर तैनात अन्य सिपाहियों की कार्यप्रणाली की जांच का भी आदेश दिया है।
चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। - मेविस टॉक, प्रशिक्षु आईपीएस/प्रभारी थाना फतेहगंज पश्चिमी
दरोगा व दो सिपाहियों ने किसान को अगवाकर धमकाया, दो लाख वसूले, तीनों पर रिपोर्ट
कस्बा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किसान को अगवा कर लिया। थाने ले जाने के बजाय उसे रबर फैक्टरी के क्वार्टर में बंधक बनाकर रखा। स्मैक तस्करी में जेल भेजने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। दो लाख वसूल भी लिए। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर फतेहगंज पश्चिमी थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने तीनों को निलंबित भी कर दिया है।
किसान के घर में घुसे पुलिसवाले
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव भिटौरा निवासी बलवीर सिंह संपन्न किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनका या उनके परिवार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे कस्बा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार उनके घर में घुस आए।
तलाशी के नाम पर घर का सामान बिखेर दिया। उनको गालियां दीं और तमंचा रखकर उनका व उनके बेटे का वीडियो बना लिया। दो लाख रुपये लेने के बाद भी उनको नहीं छोड़ा तो परिजनों ने आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को कॉल करके शिकायत की।
सीओ ने कराया बलवीर को मुक्त
एसएसपी के निर्देश पर सीओ हाईवे नीलेश मिश्रा ने मौके पर जांच करने पहुंचे तो चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही भाग गए। सीओ ने बलवीर को मुक्त कराया। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसएसपी के आदेश पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।