फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घायल बंदर को बचाया, रिक्शा चालक पर हमलावर हुआ झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 45 वर्षीय रिक्शा चालक शराफत घायल बंदर की मदद कर रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मिले शराफत ने बताया कि वह सुबह छह बजे रिक्शा लेकर सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। मंदिर पहुंचने पर वह मुंह धोने के लिए टंकी के पास गए। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर एक घायल बंदर को देखा तो मदद के लिए आगे बढ़े। तभी वह बंदर जोर-जोर से चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर बंदरों के एक बड़े झुंड ने शराफत पर हमला कर दिया।
बंदरों ने उनके पैर में कई जगह काट लिया। मंदिर के पुजारी ने घायल शराफत को बचाया। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शराफत का उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें