फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कहासुनी के बाद चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया, मोहल्ला प्यास का है मामला
विज्ञापन

सिरौली। कस्बे के मोहल्ला प्यास में कहासुनी के बाद बुधवार को दिन में एक युवक ने दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक शहनवाज को बरेली के अस्पताल भेजा है। दिन में सरेआम घटित घटना से आसपास में दहशत का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला प्यास के तलैया मोहल्ले के शहनवाज का मुरावटोला के एक व्यक्ति से मंगलवार रात झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि दोनों के बीच झगड़े का कारण नशा बताया जाता है। इस बीच लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। इसको लेकरआरोपी युवक बुधवार सुबह शहनवाज के घर के पास बाइक से पहुंचा और उसे बुलाने लगा। उसके आते ही आरोपी ने शहनवाज पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले किए। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। घटना से सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामनगर अस्पताल भेज दिया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी आरोपी पर लग चुका है आरोप
लोगों का कहना कि आरोपी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। गत वर्ष भी उसने एक युवक को चाकू से घायल किया था, लेकिन रसूखदार परिवार से आने के कारण वह हर बार बच जाता है। इधर, इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें