भोजीपुरा। क्षेत्र में मदरसों की घेराबंदी व उसमें छिपे संदिग्धों बदमाशों की अफवाह झूठी निकली। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है।
चौकी इंचार्ज धौराटांडा संजय सिंह सिपाहियों के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर रहे थे। शाम में टांडा अड्डे पर एक युवक संदिग्ध हालात में दिखाई पड़ा, जो पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसी दौरान किसी शरारती तत्वों ने अफवाह फैला दी कि चार मदरसों में संदिग्ध बदमाश छिपे हैं, जिसको पुलिस ने घेर लिया है। मामले में पुलिस ने जांच की तो यह सूचना झूठी निकली। अपराध निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद