बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) बरेली की संयुक्त बैठक एक होटल में हुई। उद्यमियों को वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षेण पोर्टल पर संबंधित जानकारियां दर्ज करने के बारे में विस्तार से बताया।
इससे पूर्व चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी और संयुक्त सचिव राजीव आनंद ने मुख्य अतिथि क्षेत्र संकार्य प्रभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सचिन कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि प्रधान सहायक सुजीत प्रधान का स्वागत किया। डॉ. सचिन ने सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र के सर्वेक्षण और देश की आर्थिक प्रगति में उद्यमियों के भूमिका की जानकारी दी। एमएसएमई इकाईयों से जुटाए गए आंकड़ों के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने सांख्यिकी अधिनियम 2008 के तहत इस वर्ष भी वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण विवरणी पोर्टल पर दर्ज करने के लिए उद्यमियों से सहयोग मांगा।
सहायक निदेशक कारखाना कपिल शर्मा ने उद्यमों के पंजीकरण, विपंजीकरण की समस्या निराकरण में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान चैप्टर सचिव रजत मेहरोत्रा, डिवीजनल चेयरमैन विमल रिवाड़ी, पूर्व चेयरमैन तनुज भसीन, उन्मुक्त सम्भव शील व अन्य उद्यमी मौजूद रहे।