फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच राज्यों में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे रोडवेज के अनाड़ी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज के अनाड़ी चालक उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन कर बसों का चालान करा रहे हैं। बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के 48 ऐसे चालक हैं, जिनकी वजह से हर माह रोडवेज को चालान के बदले जुर्माना भरना पड़ रहा है। कुछ चालक तो ऐसे हैं जो बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले माह ओवर स्पीड बस दौड़ाने वाले 12 चालकों से जुर्माना वसूल किया गया था। अब अकेले रुहेलखंड डिपो के 15 चालकों के वेतन से 36 हजार रुपये की कटौती का आदेश दिया गया है।
यूपी और उत्तराखंड में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर इन चालकों की बसों का चालान किया गया। अब चारों डिपो के 48 चालकों की सूची तैयार की गई है। यह चालक यूपी ही नहीं उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने से नहीं चूके।
विज्ञापन

12 चालकों ने राजधानी दिल्ली, राजस्थान की राजधानी जयपुर और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर ही बसों को ओवर स्पीड दौड़ा दिया। पड़ाेसी राज्यों में चालान की भरपाई को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद

-
नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के वेतन से जुर्माना राशि की कटौती की जाएगी। बसों के चालान के बदले रोडवेज को हाल ही में 36 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को ऑफरोड किया जाएगा। - दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें