फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सशक्त होंगे उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौथी औद्योगिक क्रांति डिजिटल, भौतिक और जैविक प्रौद्योगिकी का समन्वय है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अहम भूमिका है। ऑटोमेशन और डाटा विश्लेषण के जरिये यह उद्योगों को और सशक्त बनाएगा। साथ ही, इससे औद्योगिक सुरक्षा मिलनी भी तय है। बृहस्पतिवार को रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन (आरएमए) और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से ''औद्योगिक क्रांति 4.0 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका'' विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान आईआईए के चैप्टर चेयरमैन तनुज भसीन ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

आरएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने व्यावसायिक दुनिया को परिवर्तनशील बताते हुए कहा कि ग्राहक सेवाओं के विस्तार और समस्याओं का रचनात्मक हल ढूंढने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहायक होगी। रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्य वक्ता प्रो. विनय ऋषिवाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकी प्रणालियों को सीखने और समझने की क्षमता प्रदान करती है।

निर्माण, स्वास्थ्य, बैंकिंग व अन्य क्षेत्र में हो रहा प्रयोग
प्रो. ऋषिवाल के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग में रोबोट का प्रयोग उत्पादन प्रक्रिया को स्वचालित करने, ग्राहक की जरूरतों को समझने में होता है। चिकित्सा संस्थान एआई आधारित उपकरणों का प्रयोग मरीजों की जांच, सलाह व रिकॉर्ड आदि रखने के लिए कर रहे हैं। बैंकिग सेवा में रिस्क मैनेजमेंट व फ्रॉड रोकने में इसका प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन


खतरे को भांपेगा एआई, कम होंगे हादसे
आईआईए सचिव मयूर धीरवानी ने कहा कि एआई खतरे को भांपकर हादसों को कम करने में मदद करेगा। डिवीजनल चेयरमैन विमल रेवाड़ी, कार्यक्रम निदेशक डाॅ. नीरज सक्सेना, आरएमए सचिव कदीर अहमद, आईआईए कोषाध्यक्ष रजत महरोत्रा, उद्यमी सुरेश सुंदरानी, धनंजय विक्रम सिंह, सलिल बंसल, आशीष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी विचार साझा किए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें