फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की जान से खिलवाड़: बरेली में मेडिकल सिलिंडर में भरकर बेची जा रही थी औद्योगिक ऑक्सीजन, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 Oct 2025 10:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के ठिरिया निजावत खां में कादरी मस्जिद के पास संचालित अमृत गैस सर्विस पर मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर में औद्योगिक ऑक्सीजन भरी जा रही थी। औषधि निरीक्षक ने सोमवार को छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर में औद्योगिक ऑक्सीजन भरकर बेचने का मामला सामने आया है। औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन ने दुकान से 31 सिलिंडर बरामद कर आरोपी शफीक उर्फ बबलू के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

 
औषधि निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने चार अक्तूबर को पुलिस टीम के साथ ठिरिया निजावत खां में कादरी मस्जिद के पास संचालित अमृत गैस सर्विस पर छापा मारा था। जांच में पाया गया कि सीबीगंज जौहरपुर स्थित अमृत गैस के लाइसेंस का प्रयोग कर अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर की बिक्री की जा रही थी। दुकान मालिक शफीक खां उर्फ बबलू मौके पर नहीं आया। बबलू औद्योगिक क्षेत्र में प्रयोग की जाने वाली ऑक्सीजन को मेडिकल सिलिंडरों में भरकर बेच रहा था। 

औषधि निरीक्षक ने बिथरी पुलिस को बताया कि बबलू के इस कृत्य से मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती थी। मेडिकल ऑक्सीजन शुद्ध होती है, जबकि औद्योगिक ऑक्सीजन की शुद्धता पर विश्वास नहीं किया जा सकता। बिथरी इंस्पेक्टर ने बताया कि बबलू ने लोगों को गच्चा देने के लिए सिलिंडर के रंग भी बदल दिए थे। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें