फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर हमले से खुश हुआ भारत का मुसलमान : मौलाना शहाबुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि इस हमले से देश का मुसलमान भी खुश है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि आतंकियों के पहलगाम में किए गए हमले ने भारत के हर शख्स के दिलों को झकझोड़ दिया है। जिस दिन ये घटना पहलगाम में घटी, उसी दिन से भारत का हर नागरिक चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान भारत सरकार से यही मांग कर रहा था कि पाकिस्तान से पहलगाम का बदला लिया जाए। भारत सरकार ने अपने नागरिकों की ख्वाहिश का सम्मान करते हुए नौ ठिकानों पर हमला करके आतंकवादियों के मुख्यालय को ध्वस्त कर दिया, जिसमें कई बड़े आतंकवादियों के मरने की खबरें आ रही है। इससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। मौलाना रजवी ने कहा कि ये बात दुनिया का हर शख्स जानता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को हमेशा बढ़ावा देता रहा है। आतंकवाद के नाम पर चलने वाले दर्जनों संगठन के मुख्यालय भी पाकिस्तान में है। यही वजह है कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए खाद व पानी देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक बड़ी बीमारी है, इसका खात्मा बहुत जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें