फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने देश को किया गौरवान्वित, सेल्यूट करते हैं : मौलाना तौकीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि जो जख्म हमें पहलगाम में मिले थे, ये कार्रवाई उस पर मरहम है। हालांकि, यह पूरा इलाज नहीं है। लेकिन हमें भरोसा है कि सेना आतंकवादियों और उनके आकाओं को नेस्तनाबूद कर देगी। हमें अपनी सेना पर गर्व है। सेना ने देश को गौरवान्वित किया है। देश का बच्चा-बच्चा आज सेना को सेल्यूट कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यह काम यही नहीं रुकना चाहिए। इस वक्त सबसे बेहतर मौका है, जो गलती हमने आजादी के वक्त की थी उसमें सुधार कर पाक अधिकृत कश्मीर ही नहीं पूरे पाकिस्तान को हिंदुस्तान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बनना धर्म का नहीं, सियासत का मसला था।
बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देती शरीयत

मौलाना ने कहा कि शरीयत किसी बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देती। पहलगाम में जो कुछ हुआ वह आतंकवाद था, इसकी इस्लाम इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा यह सही समय है जब अखंड भारत को आमली-जामा पहनाया जा सकता है।
विज्ञापन

धरने पर करेंगे विचार
मौलाना तौकीर ने मंगलवार को ही भारत से जवाबी कार्रवाई किए जाने की मांग करने के साथ ही 11 मई को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर धरना देने का एलान किया था। इस संबंध में आईएमसी से जुड़े मुनीर इदरीसी ने बताया हमारी सेना ने आतंकी अड्डों पर हमला कर दिया है। मुल्क के हक में जो बेहतर है, हमारी सेना की ओर से किया जा रहा है। इस लिए प्रस्तावित धरना प्रदर्शन पर पुन: विचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें