फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव: हाई अलर्ट पर बरेली पुलिस... एसएसपी ने बनाईं विशेष टीमें, शहर से देहात तक कड़ी चौकसी

Sat, 10 May 2025 01:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पाकिस्तान से तनातनी के बीच पूरे यूपी में हाई अलर्ट है। पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। बरेली में एसएसपी ने जिले की सीमा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। 
विज्ञापन
फोर्स के साथ पैदल मार्च करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से तनातनी के बीच बरेली पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी है। एसएसपी ने जिले की नाकाबंदी करते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है और विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को विशेष जरूरत पर ही अवकाश दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले की सीमा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। हर टीम में एक दरोगा और न्यूनतम चार से पांच सिपाही रहेंगे। यह टीमें सीमा और संवेदनशील स्थानों पर कुल 53 जगह चेकिंग करके संदिग्ध लोगों व वाहनों की धरपकड़ करेंगी।

यह भी पढ़ें- UP News: जयमाल के दौरान हुआ कुछ ऐसा... फेरों से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार, बराती-घराती सब हैरान
विज्ञापन


पुलिस टीम गांधी उद्यान, साहू गोपीनाथ, कुदेशिया फाटक, डेलापीर चौकी, ईदगाह चौराहा, बाकरगंज, ईसाइयों की पुलिया, डोहरा मोड़, विलयधाम, सौ फुटा पूर्वी, बुखारा मोड़, मोहनपुर तिराहा, ट्यूलिया अंडरपास, रोड नंबर एक परसाखेड़ा, रामगंगा तिराहा पर तैनात रहेंगी। 
विज्ञापन


बहेड़ी के आमडंडा टोल, बहादुरगंज चीनी मिल, देवरनियां के बकैनिया, भमोरा के दातागंज बार्डर, अलीगंज में रफियाबाद बार्डर, मीरगंज के मंडनपुर बार्डर, फरीदपुर के द्वारिकेश चीनी मिल बार्डर और भुता के सिंघाई-फरीदपुर बार्डर समेत कुल 53 प्वाइंट पर पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें