मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला (बीच में) और साथ में मौजूद यूपी के मंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लीड्स जेनेटिक्स देश में एलीट बुल्स, भ्रूण और सेक्स्ड सीमेन का स्वदेशी उत्पादन कर आनुवंशिक आत्मनिर्भरता में अहम योगदान दे रही है। इस दौरान अगली पीढ़ी की सीक्वेंसिंग का प्रदर्शन भी किया गया। इसका उद्देश्य जेनेटिक्स और रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट कर 360 डिग्री सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करना है। इसके लिए कंपनी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी बात कर रही है।
बीएल एग्रो के चेयरमैन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि इस सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल और बेहतर जेनेटिक्स से किसानों की आय के नए स्रोत पैदा होंगे। लीड्स जेनेटिक्स के सह संस्थापक डॉ. आशीष दुबे ने बताया कि कंपनी की योजना बरेली स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वर्ष 2027 के अंत तक प्रति माह 15,000 भ्रूण तैयार करने की है। इससे भारत का डेयरी क्षेत्र वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेगा। कार्यक्रम में वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा मौजूद रहे।