फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन बढ़ी, स्कूलों में एक दिन की छुट्टी 

Sat, 07 Jan 2017 01:19 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Increased melting, a day off in schools - फोटो : Increased melting, a day off in schools
विज्ञापन
सर्दी को कोस रहे लोग शुक्रवार को कांपते दिखे। गुरुवार रात में घना कोहरा देखकर सोए लोगाें ने सुबह भी ठंड ही पाया। धूप निकली नहीं। दिन भर गलन की वजह से लोग ठिठुरते रहे। कोई आग तलाशता दिखा तो कोई गर्म चाय का लुत्फ उठाता रहा। कड़ी सर्दी का अहसास प्रशासन को भी हुआ। इस वजह से एक दिन शनिवार के लिए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। रविवार को वैसे ही अवकाश रहेगा, सोमवार को स्कूल खुलेंगे। मौसम विभाग अगले तीन दिन में बारिश की संभावना जता रहा है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह पहले ही करवट की संभावना जता दी थी। गुरुवार को कोहरे की वजह से 20 मीटर देख पाना मुश्किल हो रहा था। सुबह भी कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हवा चलने लगी। गलन दिन भर बनी रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया था यह लुढ़क कर 16 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सात से नौ जनवरी तक हल्की बारिश और बादल की संभावना है। तापमान 18 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। 12 जनवरी के बाद मौसम संभलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना बनी है। स्कूलाें में एक दिन की छुट्टी - प्रशासन को भी सर्दी का अहसास हो गया है। शनिवार को एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। रविवार के बाद सोमवार को स्कूल खुलेंगे। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम ने पत्र जारी कर कहा है कि आठवीं तक के परिषदीय विद्यालयाें के साथ आईसीएसई, सीबीएसई व अन्य बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बरेली में बादल और हल्की बारिश होगी।  आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के  निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया ‌कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शीतलहर नहीं चलेगी लेकिन गलन होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें