फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला एसडीएम का डंडा

Wed, 10 Dec 2014 01:30 AM IST
फरीदपुर/बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रखपुर और मिर्धान मोहल्ले में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एसडीएम ने मंगलवार को कार्रवाई कर दी। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने कई छज्जे और दीवार ढहा दी।
विज्ञापन



फर्रखपुर में कब्रिस्तान के सामने नगर पालिका ने खंड़जा डलवाया था। करबला जाने वाले रास्ते को एक ग्रामीण ने रोक दिया। इस पर मोहल्ले वालों ने नगर पालिका की सड़क समाप्त होनेे के बाद दीवार  खड़ी कर दी। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने नगर पालिका की टीम को भेजा लेकिन मोहल्ले वालों का कहना था कि वक्फ द्वारा दी गई है इसलिये किसी को निकलने का अधिकार नहीं है।


उन्होंने मांग की थी कि दूसरी तरफ बनी दीवार हटाई जाए। एसडीएम ने एक महीने पहले टीम भेज कर दीवार हटवाई लेकिन मोहल्ले वालों के विरोध में टीम को हटना पड़ा। इसके बाद वहां फिर दीवार बना ली गई।  
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे एसडीएम प्रशांत कुमार शर्मा, सीओ मनोज पांडेय, जेई बिजली उग्रसेन, जेई जितेंद्र गंगवार, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कौशल फोर्स के साथ पहुंच गए।


नगर पालिका की टीम ने सड़क को बंद करने वाली दीवार को गिरा दिया। इसके बाद टीम मिर्धान मोहल्ले में पहुंची। यहां सलीम के मकान का छज्जा काफी आगे निकला हुआ था। बिजली का खंभा छज्जे के अंदर था। इससे  बिजली विभाग के कर्मचारी भी परेशान था। एसडीएम के आदेश पर छज्जा गिरा दिया गया। वहां जमा हुए लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद रईस का छज्जा तोड़ना शुरू किया लेकिन अंधेरा होने के कारण एक दिन का समय देकर टीम लौट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें